Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

एक करोड़ रुपए गवन के आरोपी अशोक शर्मा को कलेक्टर ने हटाया दोनों पदों से

पूर्व में हो चुके  निलंबित अशोक शर्मा पर लगे हैं कई गंभीर आरोप             


          

ट्राइबल आयुक्त भोपाल ने एफ आई आर करने के दिए निर्देश

शहडोल  l एक करोड़ रुपए से भी अघिक के गबन के आरोप में प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैसीनगर एवं प्रभारी परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना जयसिंह नगर अशोक शर्मा को शहडोल कलेक्टर ने दोनों पदों से हटा कर उन्हें मूल पद व्याख्याता के रूप में jaysingnagar विकासखंड के अंतर्गत शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय वन सुकली में पदस्थ कर दिया है 


 स्मरणीय है कि आयुक्त अनुसूचित जाति जनजाति कार्य विभाग आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मध्य प्रदेश के पत्र भोपाल दिनांक 19 मई 2021 द्वारा तत्कालीन विकास खंड शिक्षा अधिकारी burhar की पदस्थापना के दौरान 2 जून 2014 से 3 फरवरी 2020 की अवधि में नवीन खाता खोलकर राशि एक करोड़ एक लाख 72हजार 176 रुपए के गबन के संबंध में एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं l

पहले भी हो चुके निलंबित


जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप सिंह की शिकायत पर तत्कालीन कमिश्नर  श्री प्रजापति  द्वारा  विकास खंड शिक्षा अधिकारी  burhar  के पद पर पदस्थ अशोक शर्मा को  निलंबित कर दिया गया था  बाद में  नए कमिश्नर  नरेश पाल  ने विभागीय जांच में  अशोक शर्मा को क्लीन चिट दे दी  और निलंबन बहाल कर दिया था  l

सहायक आयुक्त ने की थी विभागीय जांच

अशोक शर्मा जब  विकास खंड शिक्षा अधिकाinरी burhar के रूप में  पदस्थ है  तब उनके विरुद्ध  शिकायतें हुई थी  और सहायक आयुक्त आरके श्रुति  द्वारा विभागीय जांच करके  रिपोर्ट भोपाल भेज दी गई थी जिससे नाराज होकर  अशोक शर्मा द्वारा  विधायक के माध्यम से  सहायक आयुक्त का तबादला करवा दिया गया l

 

Post a Comment

0 Comments