Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागायुक्त ने किया जल क्रांति की शुरुआत


किसानों और ग्रामीणों के सहयोग से शहडोल संभाग में चलेगा जल क्रांति अभियान
सृष्टि को बचाने का अभियान है जल क्रांति अभियान-कमिश्नर  
शहडोल 7 जुलाई । कमिश्नर शहडोल संभाग  राजीव शर्मा की पहल पर आज शहडोल जिले के ग्राम पंचायत पकरिया में सूखे कुएं में जल पुर्नभरण, संरचना के निर्माण से शहडोल संभाग मंे जल क्रांति अभियान की शुरूआत की गई। जल क्रांति अभियान के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि शहडोल संभाग में चलाया जा रहा जल क्रांति अभियान शासकीय अभियान है इस अभियान का उददेश्य सूखे कुएं, तालाबांे, खेतों को जल समृद्ध बनाना है। कमिश्नर  ने कहा कि हम निरंतर धरती के जल का मनमाने तौर पर  दोहन कर रहे है किन्तु धरती के अंदर पानी डालने का प्रयास नही कर रहे है जिसके कारण धरती की गर्मी बढ़ रही है, नदियां सूख रहे है, ग्लेशियर पिघल रहे है, हमारी नदियां कल-कल बहती रहे, हमारे झरने झरते रहे, तालाबों और खेतों में पानी भरा रहें, इसके लिये हमें कुओं, तालाबों और खेतों में पानी भरना होगा। उन्होंने कहा कि कुओं, तालाबों और खेतों में पानी भरना आवश्यकता ही नही मजबूरी भी है। कमिश्नर ने कहा कि धरती को बचाने का एक ही उपाय है हम पानी को रोके, पानी को बचाएं और जल संरक्षण और संवर्धन करें। उन्होंने लोंगो से अपील करते हुए कहा कि इस मानव धर्म के महायज्ञ में सभी अपनी भागीदारी निभाएं। जल पुर्नभरण पर ग्राम पंचायत पकरिया में कृषि विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यशाला में कमिश्नर नें किसानोें को जल पुर्नभरण की तकनीक सिखाते हुए कहा कि जल पुर्नभरण की तकनीक बहुत ही साधारण है जिसे हर किसान सीख सकता है और अपने खेतों, कुओं और तालाबों में पानी को रोक सकता है। कमिश्नर ने शहडोल संभाग के सभी राजस्व अधिकारियों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, तहसीलदारों, कृषि विभाग के अधिकारियों, ग्राम पंचायत के सचिवों, सरंपचों से अपील करते हुए कहा है कि वह जल क्रांति अभियान में सहज और स्वेच्छा से सहभागिता निभाएं तथा जल संरक्षण एवं संवर्धन के इस पुनीत कार्य को सफल बनाएं। 
        कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए एडीजी  डीसी सागर ने कहा कि शहडोल संभाग में निर्जीव कुओं को पुर्नजीवित करने का यह पुनीत और पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि जीवन के लिए पानी जरूरी है। शहडोल संभाग के सभी निर्जीव कुएंे और तालाब इस अभियान से पुर्नजीवित होंगे जिसका लाभ शहडोल संभाग के लोंगो को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में शहडोल संभाग के सभी लोंगो को शामिल होकर इस पवित्र कार्य केा मूर्त रूप देना होगा। कार्यशाला को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हिमांशु चंद्र ने सम्बोंधित करते हुए कहा कि शहडोल जिले के बुढार क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 29 अमृत सरोवर तालाब बनाए गए है जिसके अपेक्षित परिणाम मिल रहे है, मनरेगा योजना में खेत तालाब योजना भी बनाए गए है जिससे वाटर रिचार्जिग में सहयोग मिल रहा है। कार्यशाला में संयुक्त संचालक कृषि श्री जे. एस. पेन्द्राम, कृषि वैज्ञानिक डाॅ. मृगेंद्र सिंह, डाॅ. बीके प्रजापति ने अपने विचार रखें। 
    इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जनपद पंचायत बुढार  मुद्रिका सिंह, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments